Shimla : ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन और सीमेंट कंपनी प्रबंधन विवाद का सर्वमान्य समाधान

प्रदेश हित की चिंता और सभी को साथ लेकर चलने के मुख्यमंत्री के हुनर की सभी कर रहे हैं सराहना

ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन और सीमेंट कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद का सफलतापूर्वक समाधान सुनिश्चित कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फिर साबित किया है कि मुश्किल राहें कभी उनके कदमों को रोक नहीं सकतीं।

युवा अवस्था से ही संगठन कौशल का हुनर रखने वाले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पेचीदा परिस्थितियों में भी समस्याओं का समाधान करने में माहिर हैं। उन्होंने यह भी साबित किया है कि प्रदेश की बागडोर सुरक्षित एवं मजबूत नेतृत्व के हाथों में है।

11 दिसंबर, 2022 को प्रदेश की सत्ता की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सदैव ही नायक की भूमिका में नजर आए। बात समाज के कमजोर वर्गों एवं जरूरतमंद लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने की हो या मामला प्रदेश की आर्थिक सेहत को सुधारने का, मुख्यमंत्री ने हमेशा ही नई मिसाल कायम की।

मुख्यमंत्री सभी के कल्याण और हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन और सीमेंट कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद का समाधान सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यक्तिगत रूप से भी निरंतर प्रयासरत रहे।

वह इस बात से भलीभांति परिचित थे कि इस विवाद के कारण प्रदेश के हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपनी आजीविका अर्जन के लिए इन दोनों सीमेंट संयंत्रों पर निर्भर हैं, उनके हितों की रक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है। साथ ही, प्रदेश में औद्योगिक और निजी निर्माण गतिविधियों भी प्रभावित न हों, यह भी सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण था। मुख्यमंत्री के सर्वमान्य हल के सकारात्मक प्रयासों से ही इस विवाद का समाधान हुआ।

इस विवाद के सुलझने से सीमेंट कंपनी में काम करने वाले और ट्रक ऑपरेटर्ज से जुड़े परिवारों ने भी राहत की सांस ली है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-state-government-4/ लगभग दो महीनों से बंद पड़ी गतिविधियों के पुनः संचालन से क्षेत्र के हजारों परिवार लाभान्वित होंगे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

6 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

6 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

6 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

6 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

7 days ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

7 days ago