राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ आज राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर ने जाखू मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर अखरोट का पौधा रोपित कर किया।उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिन्हित 73 स्थानों पर लगभग 107.6 हैक्टेयर भूमि पर 1 लाख 10 हजार पौधे रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रोपित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी।उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकर्ता, युवक मण्डल, महिला मण्डल व चुने हुए प्रतिनिधि पौधा रोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश सम्प्रेषित करेंगे।  

उन्होंने बताया कि पौधा रोपण के उपरांत इनका संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए रेडक्रॉस एवं जुड़े हुए कार्यकर्ता निश्चित तौर पर अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करेंगे।उन्होंने बताया कि आज जाखू क्षेत्र में अखरोट, बान, देवदार और खनोर के 100 पौधे लगाए गए।प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन डॉ. सविता ने बताया कि विभाग द्वारा 20 और 21 जुलाई, 2021 तक 10 लाख पौधे रोपित किए गए जाएंगे। रेडक्रॉस के 1 लाख 10 हजार पौधों को शामिल कर यह संख्या 11 लाख 10 हजार की होगी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष वन विभाग द्वारा प्रदेश में 14 हजार हैक्टेयर भूमि पर 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।इस अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की उपाध्यक्षा फिरोजा विजय सिंह, सदस्य अनुराधा सक्सेना, पार्षद डॉ. किमी सूद, अर्चना धवन, दीपक शर्मा, पूर्व सांसद बिमला कश्यप, सचिव राज्यपाल प्रियतु मण्डल, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त किरण बड़ाना, उपमण्डलाधिकारी शिमला मंजीत शर्मा, सेजिज संस्था के अध्यक्ष आर.एल. जैन, पूर्व अध्यक्ष एस.एन. जोशी तथा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *