Regional Director of RBI calls on the Governor
भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक आर. एस. अमर और उप-महाप्रबंधक पीताम्बर अग्रवाल ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।
क्षेत्रीय निदेशक ने राज्यपाल को भारतीय रिजर्व बैंक और इसके विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने वर्तमान में शिमला क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न प्रकोष्ठों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अवगत करवाया कि शिमला क्षेत्रीय कार्यालय में शीघ्र ही भारतीय रिजर्व बैंक अम्बड्समैन (ओआरबीआईओ) कार्य करना आरंभ कर देगा।
वर्तमान में, हिमाचल प्रदेश की सभी शिकायतों का निपटारा ओ.आर.बी.आई.ओ., चंडीगढ़ द्वारा किया जा रहा है और शिमला में ओ.आर.बी.आई.ओ. के शुरू होने के बाद अब प्रदेश में संचालित अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, अनुसूचित सहकारी बैंकों, एनबीएफसी इत्यादि आरबीआई विनियमित संस्थाओं से संबंधित सभी शिकायतें का समाधान शिमला क्षेत्रीय कार्यालय में किया जाएगा। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-truck-operator-union-2/
राज्यपाल ने प्रदेश में वित्तीय साक्षरता की दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से राज्य के लोग लाभान्वित होंगे।
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…