Shimla: 21 दिसंबर को प्रियंका को बुलाने की तैयारी, जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आभार रैली करेगी कांग्रेस

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत का बहुत अधिक श्रेय प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को जाता है। प्रियंका ने प्रदेश में छह चुनावी रैलियां की थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रियंका ने शिमला स्थित अपने घर पर रहीं। यहीं से उन्होंने चुनावी रणनीति बनाई।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस 21 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला (Stadium Dharamshala) में आभार रैली करेगी। इस दौरान मतदाताओं का आभार जताया जाएगा। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-congress-promises/ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी को रैली में बुलाने की तैयारी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) सहित सभी सह प्रभारी भी इसमें शामिल होंगे।

22 दिसंबर से धर्मशाला में विधानसभा का शीत सत्र शुरू होना है। 21 दिसंबर को कांग्रेस (Congress) सरकार धर्मशाला पहुंच जाएगी। 21 दिसंबर सुबह 11:00 बजे धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आभार रैली का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) इस रैली में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करेंगे। पाट्री नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को आभार रैली में बुलाने के लिए विशेष तौर पर बुलाया जाएगा।

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत का बहुत अधिक श्रेय प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को जाता है। प्रियंका ने प्रदेश में छह चुनावी रैलियां की थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रियंका ने शिमला (Shimla) स्थित अपने घर पर रहीं। यहीं से उन्होंने चुनावी रणनीति बनाई। कांग्रेस के प्रत्याशियों को तय करने में भी प्रियंका की बड़ी भूमिका रही है।

ऐसे में प्रियंका गांधी का अब चुनाव जीतने के बाद आभार रैली में शामिल होना आवश्यक है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी से विशेष आग्रह किया जा रहा है। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत कोटली शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी न्यौता भेजा जा रहा है।  

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

7 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

7 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

7 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago