Shimla : राज्यपाल ने एनआरआई विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज यहां राजभवन में एशिया नेट न्यूज चैनल के ‘प्राउड टू बी एन इंडियन’ कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर आए मध्यपूर्वी देशों के भारतीय मूल के विद्यार्थियों से संवाद किया।


इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विदेश में रहे भारतीय मूल के विद्यार्थी भारत के दूत की भूमिका हुए विश्व में हमारी समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं का प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और मिट्टी से सदैव जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि आज भारत पुनः महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, भारत के बदलते स्वरूप और भारत के विशाल लोकतंत्र जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।


राज्यपाल ने देवभूमि में पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि हिमाचल की प्राकृतिक सुन्दरता और यहां का स्वच्छ वातावरण उन्हें अवश्य ही आकर्षित करेगा।


उन्होंने एशिया नेट न्यूज चैनल द्वारा टूअर आयोजित करने के प्रयासों की सराहना की https://www.tatkalsamachar.com/shimla-forest-meeting/ इससे पूर्व एशिया न्यूज के मुख्य समन्वयक सम्पादक प्रशांत रघुवम्सम ने राज्यपाल का स्वागत किया और विद्यार्थियों के साथ संवाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राज्यपाल से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और गणतंत्र दिवस परेड के अनुभव भी साझा किए।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

6 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

6 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

6 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

6 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago