Shimla News : जनता ने दिया जबाब करारा।। :- त्रिलोक सूर्यवंशी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सेन्ट्रल वार रुम मीडिया टीम के प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त समन्वयक त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि हिमाचल में विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस की जीत सुक्खू सरकार की लोकप्रियता एवं  लोक कल्याणकारी योजनाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सुखाश्रय जैसी महत्वाकांक्षी योजना को लागू किया। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के लगभग 4000 बेसहारा बच्चे 27 वर्ष तक चिल्ड्रन आफ स्टेट होंगे। और प्रदेश सरकार 27 वर्ष तक इन बच्चों का पढाई लिखाई का व्यय स्वयं वहन करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सरकार की  जनता के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का संदेश गया है।


त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि सुक्खू सरकार ने दस गारंटी में से पांच गारंटी डेढ साल में ही पूर्ण कर दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा ही कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन को बहाल करके कर्मचारियों को तोहफा दिया।
त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त करके भाजपा ने जनादेश का उपहास उड़ाया था जो कि प्रदेश की प्रबुद्ध  जनता ने सुक्खू सरकार के डेढ साल के कार्यकाल में लिए गए https://tatkalsamachar.com/himachal-news-assembly-constituencies/ जनकल्याणकारी निर्णयों व योजनाओं को देखते हुए पुनः कांग्रेस के उम्मीदवारों को चुन कर भाजपा को करारा जवाब दिया है।


त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इन उपचुनावों में भाजपा के दुष्प्रचार व धनवल को दरकिनार करके सुक्खू सरकार की जनहितैषी नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं को अपना मत दिया। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है। जनता ने पहले भी हमारे चालीस उम्मीदवारों को जिताया था और अब पुनः विधायकों की संख्या चालीस  कर दी। https://youtu.be/2IK195KCyfc?si=eQWNIIeoY-_75zmx त्रिलोक सूर्यवंशी ने भाजपा के नेतृत्व को आगाह किया कि कभी भी धनबल से जनता के जनादेश का उपहास नहीं उडा़ना चाहिए अपितु जनादेश को स्वीकार करना चाहिए नहीं तो जनता करारा जवाब देती है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

9 hours ago

Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम…

13 hours ago

Bilaspur News:राज्य स्तरीय नलवाडी मेला 2026 में बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ शानदार आयोजन

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के तहत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के ओपन सिंगल प्रतियोगिता में…

13 hours ago

Hamirpur News:साल में दो बार जरूर करवाएं पशुओं का टीकाकरण

पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता…

14 hours ago

Himachal News: सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र…

15 hours ago