Shimla News : राज भवन में उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में उत्तराखंड राज्य के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज यहां राज भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के सभी राज्यों के स्थापना दिवस पर राज भवन में आयोजन का उद्देश्य देश के लोगों में आपसी प्रेम व सौहार्द की भावना को बढ़ाना तथा देश को एकता के सूत्र में पिरोना है।


उन्होंने कहा कि हिमाचल व उत्तराखंड वीरों की भूमि है। उत्तराखंड को देश का ऐसा राज्य होने का गौरव प्राप्त है जिसके सबसे अधिक नागरिक गत 10 वर्षों से भारतीय सेना में बतौर अधिकारी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उत्तराखंड विनिर्माण उद्योग, पर्यटन और बुनियादी ढांचे में निवेश के लिए एक महत्त्वपूर्ण गंतव्य के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपार प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है। वहां की बहुमूल्य वनस्पतियों और दुर्लभ जीव-जन्तुओं व लुप्तप्रायः प्रजातियों का स्थल भी माना जाता है। देश-विदेश के पर्यटकों का वर्षभर वहां आवागमन रहता है। यह प्रदेश धार्मिक पर्यटन के लिए भी प्रसिद्ध है और देश के प्रत्येक प्रांत से श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए श्री बद्रीनाथ, श्री केदार नाथ, गंगोत्री तथा यमुनोत्री के दर्शनों के लिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत की पहचान इसकी सांस्कृतिक विरासत है। यहां की विविध संस्कृति, भाषा, त्यौहार, रहन-सहन, खान-पान की विविधता देश को एकसूत्र में पिरोने का काम करती है।


राज्यपाल ने इस अवसर पर शिमला में रहने वाले उत्तराखंड के मूल निवासियों को सम्मानित भी किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की छात्राओं ने हिमाचल नाटी के अलावा उत्तराखंड का लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
राज्यपाल ने लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति पर छात्राओं को 31000 रुपये देने की घोषणा की। लेडी https://www.tatkalsamachar.com/chamba-news-students-important-preserving-local-folk-culture/ गवर्नर जानकी शुक्ल ने अपनी ओर से सभी छात्राओं को एक-एक हज़ार रुपये की राशि प्रदान की।

उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत https://www.youtube.com/watch?v=VBbLdgPmuN8 सिंह का वीडियो संदेश तथा राज भवन द्वारा उत्तराखंड राज्य पर बनाई गई लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ एवं आमजन तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
.0.

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

3 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

3 days ago