Shimla News : प्रदेशहित के सरकार के हर फैंसले के साथ खड़ी हूँ: प्रतिभा सिंह.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने तीन विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को दो सीटों पर मिली शानदार जीत पर खुशी जताते हुए  देहरा व नालागढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इन उप चुनावों में लोगों ने कांग्रेस सरकार पर जो विश्वास जताया है उसके लिए कांग्रेस उनकी आभारी है। उन्होंने हमीरपुर में पार्टी की हार पर कार्यकर्ताओं से किसी भी प्रकार से हतोत्साहित न होने का आह्वान करते हुए कहा है कि पार्टी हार के कारणों पर पूरा मंथन करेंगी और जहां कोई कमी रह गई है उसे दूर किया जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके अथक प्रयासों से प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा के सभी उप चुनावों के लिये भाजपा पूरी तरह जिम्मेदार है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है और अब भाजपा का सरकार को अस्थिर करने का कोई भी षड्यंत्र सफल होने वाला नही। उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार से साफ हो गया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ खड़े है। 

प्रतिभा सिंह ने पार्टी के दोनों नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों को उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि क्षेत्र के लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है उस  पर उन्हें हर स्तर पर खरा उतरना होगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश की माली वित्तीय हालात के लिए पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज व 12 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां विरासत में मिली है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना सरकार को एक बड़ी चुनोती है ।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पिछले साल आपदा से प्रदेश को भारी नुकसान सहना पड़ा है। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश की कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही की बाबजूद इसके प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देते हुए प्रदेश में  आपदा से प्रभावित पुनःनिर्माण कार्य पूरे किए। https://tatkalsamachar.com/himachal-result-election/ इस दौरान प्रदेश के भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को इस आपदा से निपटने के  लिये अपना कोई भी सहयोग नही दिया। 

सम्पन्न वर्ग को 125 यूनिट मुफ्त बिजली  बंद करने के सरकार के फैसले पर  प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार ने इसे तर्कसंगत बनाते हुए इस योजना को गरीब परिवारों को जारी रखा है। https://youtu.be/Ko-wSBaFNF8?si=D2wjCx5ViDzRpAeh उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ असल मे गरीब व पात्र परिवारों को ही मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा की कटाक्ष करते हुए कहा है कि वह केवल  राजनेतिक रोटियां ही सेंकती है असल मे उन्हें न तो प्रदेश के लोगों की कोई चिंता ही है और न ही प्रदेशहित की।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

2 hours ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

2 hours ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

2 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

1 day ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

1 day ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

1 day ago