Bharat

Shimla News: मुख्यमंत्री ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए डीडीटीजी विभाग की सराहना की

डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस (डीडीटीजी) विभाग को ई-गवर्नेंस की दिशा में किए गए नवाचारों और नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सचिव, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस आशीष सिंघमार तथा निदेशक डॉ. निपुण जिंदल द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेंट किए गए।
विभाग की अभिनव पहल ‘हिमपरिवार’ को ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ द्वारा ‘बेस्ट स्टेट-लेवल ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ई.टी.गोव टेक. 2026 (सिल्वर विनर) से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा विभाग के ‘सर्वे प्लेटफॉर्म’ को ई-गवर्नेंस श्रेणी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कॉच समूह द्वारा ‘स्कॉच अवार्ड-2025’ प्रदान किया गया। इस प्लेटफॉर्म को प्रभावी डिजिटल सर्वेक्षण और डेटा-आधारित प्रशासन को सक्षम बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया है।
इसके अतिरिक्त, विभाग की हिमपरिवार, हिम एक्सेस सिंगल साइन-ऑन  (एस.एस.ओ.) तथा सर्वे प्लेटफॉर्म पहलों को भी ‘स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट रिकॉगनिशन’ प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित नागरिक केन्द्रित सेवाएं उपलब्ध करवाने में डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीक और नवाचार का उपयोग कर लोगों को प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग डिजिटल रूप से सशक्त हिमाचल के विजन को साकार करने के लिए एकीकृत प्लेटफॉर्म, डेटा-आधारित प्रशासन और निर्बाध नागरिक सेवाओं की दिशा में अपने प्रयास निरन्तर जारी रखेगा।
आशीष सिंघमार ने कहा कि यह पुरस्कार राज्य में मजबूत, विस्तृत नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को प्रतिबिंबित कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रधान सचिव देवेश कुमार तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक…

4 hours ago

Hamirpur News: बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साहविधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में…

21 hours ago

Shimla News:नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया स्कूल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा…

2 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 26 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए…

3 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का किया आग्रह

निदेशक जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

4 days ago

Mandi News: पंचायत चुनावों के लिए 121 मतदान दल रवानामंडी सदर की 55 पंचायतों में तीन चरणों में होंगे चुनाव, 323 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट

मंडी सदर विकास खंड की 55 पंचायतों में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग…

5 days ago