Shimla : अप्रैल माह में किया जाएगा हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपार जनसमर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से ही उन्हें लोगों का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। इसी का परिणाम है कि आज इस क्षेत्र को प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वह जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए योजनाएं तय कर उनको धरातल पर उतारने के लिए कार्य योजना तैयार की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। इसके साथ-साथ क्षेत्र में अन्य विकासात्मक कार्यों को भी गति प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पेपर लीक मामले में तत्परता से कार्य किया और आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया गया है। भविष्य में आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता और मैरिट के आधार पर चयन सुनिश्चित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक सरोकार को विशेष अधिमान देते हुए योजनाएं और कार्यक्रम कार्यान्वित कर रही है। समाज के वंचित वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।


उन्होंने कहा कि नशा सेवन की बुराई देश के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की है।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का पहला बजट जनहितैषी और आम आदमी को राहत देने वाला बजट होगा। सरकार जन कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह भी ध्यान दे रही है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को संतुलित किया जाए। प्रदेश सरकार वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने को विशेष तरजीह दे रही है।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. राधाकृष्णनन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कर अप्रैल माह में इसका लोकार्पण किया जाएगा।


इस महाविद्यालय में एक नर्सिंग महाविद्यालय भी खोला जाएगा। क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए इस महाविद्यालय में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा आवश्यकता के आधार पर पर्याप्त संख्या में स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से स्थानीय भाषा में संवाद भी किया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-rural-economy/ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


इस अवसर पर विधायक आई.डी. लखनपाल, आशीष शर्मा, सुरेश कुमार, संजय रतन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता पुष्पिंदर वर्मा, उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

6 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

6 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

6 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

6 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago