Van Mahotsav on Lakkar Bazar - Kyar Koti road on 18
राजधानी के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र में लक्कड़ बाजार – क्यार कोटी मार्ग के किनारे स्थानीय युवक मंडल व पंचायतें 18 जुलाई को वन महोत्सव मनाएंगी। वन महोत्सव के संयोजक विनोद योगाचार्य ने बताया कि इसके तहत भोटडू से क्यार कोटी – नेरी तक सड़क किनारे देवदार के 300 पौधों को लगाए जाएंगे।
युवक मंडल चैड़ी, युवा मंडल क्यार कोटी, ग्राम पंचायत चैड़ी व पंचायत कोहलू जुब्बड के लोग तथा वन विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी वन महोत्सव में उपस्थित रहेंगे व सहयोग करेंगे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय ग्राम पंचायत चैड़ी के प्रधान भुनेश्वर दत्त शर्मा करेंगे । विनोद योगाचार्य ने कहा कि वृक्षारोपण से स्थानीय सड़क को सुरक्षा प्रदान होगी, पर्यावरण स्वच्छ होगा, सड़क का सौंदर्यीकरण होगा व साथ ही साथ भूमि कटाव, जल संरक्षण व दुर्घटना से भी यह वृक्ष हमारा बचाव करेंगे ।
| ReplyForward |
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…
कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…
प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…