शिमला : कुलदीप सिंह राठौर ने सेब उत्पादकों के साथ हर स्तर पर हो रहे अन्याय पर चिंता व्यक्त की.

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सेब बागवानो के साथ हो रहें हर स्तर पर अन्याय पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार न तो बागवानो की पीड़ा को ही समझ रही है और न ही उनके लिए कोई राहत दे रही है।उन्होंने कहा है कि आज प्रदेश में सेब बागवानो को बहुत ही विकट स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।

एक तरफ सड़को की खस्ता हालत दूसरी तरफ सेब व्यपारियो की मन मर्जी के चलते उन्हें इसके उचित दाम भी नही मिल रहे है।राठौर ने आज यहां कहा की बागवानो को एचपीएमसी के सी.ए. स्टोर में भी अपने उत्पाद को रखने की जगह नही मिल रही है।उन्होंने कहा कि सरकार के मनमर्जी के चलते इन सी. ए. स्टोर आवंटन में कोई भी पारदर्शिता नही है।

आलम यह है कि इन सी.ए. स्टोरेज का सही लाभ बागवानो को नही मिल रहा है।राठौर ने  कहा कि प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार के समय रोहड़ू, गुम्मा, जरोल टिक्कर,ओड्डी, और पतलीकूहल व रिकांगपिओ के एचपीएमसी के परिसरों में सी.ए. स्टोरों के अतिरिक्त ग्रेडिंग मशीनें भी स्थापित की गई थी,पर विभाग और सरकार की बेरुखी के चलते आज इन मशीनों का सही उपयोग नही हो रहा।उन्होंने कहा कि भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने एपीडा  से इसके लिए धन उपलब्ध करवाया गया था।

इसके पीछे मकसद स्थानीय बागवानो को सी. ए.स्टोर व ग्रेडिंग की पर्याप्त सुविधा देना था,पर सरकार की लापरवाही की बजह से इसका लाभ बागवानो को नही मिल रहा है।राठौर ने सरकार से मांग की है कि तुरंत ही एचपीएमसी के कोल्ड स्टोरेज में बागवानो को सेब की पेटियां रखने की पर्याप्त जगह उपलब्ध  करवाई जाए,जिससे उनकी फसल बर्बाद होने से बच सकें और बागवान तबतक अपनी फसल सुरक्षित रख सकें जबतक की उन्हें इसके उचित दाम नही मिल जाते।

उन्होंने कहा बागवानो को विचौलियों से भी मुक्त करवाया जाना चाहिए।राठौर ने कहा है कि एचपीएमसी की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश के बागवानो में भारी रोष है।उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले सेब व्यपारियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।कुछ व्यपारी बागवानो को चुना लगा कर फरार हो रहें है,इसलिए उन्ही ब्यापरियों को सेब खरीद की अनुमति दी जानी चाहिए जिनकी  सरकार के पास बैंक गारंटी हो।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

3 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago