Shimla: शपथ ग्रहण में शामिल होने शिमला पहुंचे राहुल-प्रियंका और कांग्रेस के यह बड़े नेता.

चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शिमला के रिज मैदान पर आज दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। 

मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) आने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम बहुत खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है.

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री (Chief Minister) सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिज ग्राउंड में काफी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं।https://www.tatkalsamachar.com/hp-mukesh-agnihotri/ समर्थकों में जश्न का माहौल है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए संजौली हेलीपैड पहुंचे।

शपथ ग्रहण से पहले शिमला (Shimla) में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज तो मौसम भी बहुत खुशनुमा हो गया है, आज शपथ ग्रहण समारोह भी बेहद शानदार होगा। नेता, कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है। एक नई शुरुआत हो रही है। हिमाचल के साथ आने वाला वक्त और बी मज़बूत होगा। 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी ने कहा कि समाज और प्रदेश की तरक्की हो यही कामना है। मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है। 

शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह खुशी की बात है, सुक्खू जी को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू जी उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं।

शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रदेश की अध्यक्ष, नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, यह जनता की जीत है। एक एक करके सारे काम होंगे। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है सबने एक होकर काम किया और यह उसका परिणाम है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने शिमला में कहा कि मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं, हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है। हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे।

मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं औपचारिक तौर पर एक मुलाकात करने के लिए यहां पहुंची थी। विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना लगभग तय है। हम इकट्ठे प्रदेश में कार्य करेंगे, हमें मिलकर चलना है। 

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago