Shimla : हिमाचल में भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं – जैनब चंदेल

शिमला। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा है कि हिमाचल में भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में गुंड्डों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे छोटी-छोटी बच्चियों तक को भी नहीं बख्श रहे हैं और इसका ताजा उदाहरण कुल्लू जिले के मनाली में दो वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राज्य में कई स्थानों के साथ ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं https://www.tatkalsamachar.com/congress-election-micro-observer/ और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दंभ भरने वाली भाजपा की केंद्र और हिमाचल भाजपा के नेताओं के मुंह से मनाली की घटना पर दो शब्द भी नहीं निकले।

जैनब चंदेल ने कहा कि शिमला जिले के रामपुर के साथ लगते ज्यरी में दिनदिहाड़ी कालेज जाने वाली युवती की हत्या हुई है और इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी दिन के उजाले में हत्या कर रहे हैं और पुलिस को इनके सुराग तक नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा शासनकाल में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं और इस पर भाजपा नेताओं ने भी चुपी साध रखी है। 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल ही नहीं, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे कई अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं दिनोंदन बढ़ी हैं। उत्तराखंड में एक युवती हत्या में तो भाजपा नेता के बेटे का ही नाम सामने आया है। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि इस मामले में भाजपा सरकार ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से होटल पर जेसीबी चला दी, ताकि कोई और सबूत न मिले। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिमाचल में महिला सुरक्षा के नाम पर पिछला चुनाव लड़ा था और गुड़िया हैल्पलाइन खोली थी। लेकिन दुखद पहलू है कि इसमें दर्ज शिकायतों का निपटारा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 8500 शिकायतें इस पर दर्ज हुई थी, लेकिन निपटारा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वोट लेने के लिए महिलाओं के साथ दिखावे की हमदर्दी जताती है। वास्तविक्ता यह है कि इनके शासनकाल में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

Recent Posts

Shimla News:नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत…

1 day ago

Shimla News: उपयोगकर्ता अनुभव एवं डिज़ाइन प्रणाली पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित

डिजिटल टेक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग (DDT&G), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD), इलेक्ट्रॉनिक्स…

1 day ago

Shimla News: Himachal Pradesh में बनी 39 नई पंचायतें – जल्द हो सकते हैं चुनाव

Himachal Pradesh में 40 में से 39 नई पंचायतों का गठन पूरा कर लिया गया…

1 day ago

Mumbai News:कनाडा के प्रधानमंत्री भारत पहुंचे – रिश्तों में सुधार की शुरुआत

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कानी अपनी चार-दिवसीय भारत यात्रा पर शुक्रवार को मुंबई पहुँचे। प्रधानमंत्री…

2 days ago

Mandi News:मंडी जिले की चौहार और बरोट घाटी में एचपी शिवा परियोजना के तहत वृक्षारोपण अभियान का आगाज़

एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत बागवानी विभाग द्वारा मंडी जिले के विकास खंड द्रंग की…

2 days ago