Chief Minister celebrated Holi in Shimla
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के पीटरहॉफ में अपने मंत्रीमंडलीय सहयोगियों, कांग्रेस नेताओं, गणमान्य लोगों और शिमला शहर के नागरिकों के साथ होली खेली।
रंगों के इस पर्व पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को इस त्यौहार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश और यहां के लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि होली का यह त्यौहार देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
https://www.tatkalsamachar.com/shimla-border-roads-organisation, इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को होली की बधाई दी।
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…