Categories: Blog

शिमला : विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित,

हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा को एक्वा फाउंडेशन बांध सुरक्षा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया है।
 यह अवार्ड उन्हें 14 से 17 सितंबर, 2021 तक नई दिल्ली में वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा रही पंद्रहवीं विश्व एक्वा कांग्रेस और बांध सुरक्षा सम्मेलन के दौरान दिया गया।


बांध सुरक्षा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देश में बांध सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्व को प्रदान किया जाता है। इससे पूर्व श्री शर्मा अप्रैल, 2017 से जुलाई, 2020 तक भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं। इस वर्ष विश्व एक्वा कांग्रेस का विषय वेल्यूइंग वाटर है। एक्वा फाउंडेशन ने श्री शर्मा के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की है।

श्री शर्मा ने बीबीएमबी में अपने कार्यकाल के दौरान बांध सुरक्षा, राष्ट्रीय महत्व की संपत्ति के प्रबंधन, जलाशयों के संचालन और पानी व बिजली के वितरण के अतिरिक्त गत चालीस वर्षों के दौरान जल संसाधन, बांध इंजीनियरिंग और ऊर्जा क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
देवेन्द्र कुमार शर्मा ने इस पुरस्कार के लिए एक्वा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और पुरस्कार को अपनी टीम के सदस्यों को समर्पित किया, जिन्होंने उनके 40 वर्ष के कार्यकाल के दौरान चुनौतीपूर्ण कार्य किए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुरस्कार छोटे शहरों और गांवों से बड़े सपने देखने वाले युवा पेशेवरों को भी प्रेरित करेगा।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago