Chief Minister reviews developmental projects of Nadaun and Hamirpur assembly constituencies
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के सेरा विश्राम गृह में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नादौन और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के दिशा-निर्देश जारी किए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनमें अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक परियोजनाओं के कार्य निर्धारित अवधि में पूरे हो जाने चाहिए ताकि लोग इनसे लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने मुख्यमंत्री को दोनों विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में अवगत करवाया।
हमीरपुर जिला तथा अन्य क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-budget-pension/
इससे पहले मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह परिसर में कपूर का पौधा भी रोपित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी तथा स्थानीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…