Shimla : Chief Minister – शिमला इनोवेटिव अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट के वित्तपोषण में लाएं तेज़ी

न्यू डवेल्पमेंट बैंक के प्रतिनिधिमंडल से परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां महानिदेशक, डॉ. डी.जे. पांडियन के नेतृत्व में शिमला पहुंचे न्यू डेवलपमेंट बैंक के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ विशेष बैठक की। बैठक में  शिमला इनोवेटिव अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए राज्य सरकार हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि नवंबर, 2023 के अंत तक इस परियोजना के लिए बहुपक्षीय वित्तपोषण की मंजूरी में तेजी लाई जाए।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि  प्रदेश के पर्यावरण के अनुकूल, स्वच्छ और हरित परिवहन के लिए बड़े पैमाने पर विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इससे शहरों में वाहनों की भीड़ कम करने तथा नए क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन क्षमता को विकसित करने में सहायता मिलेगी।


उन्होंने कहा कि लगभग 1546.40 करोड़ रुपये की परियोजना लागत के शिमला इनोवेटिव अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट के तहत 15 स्टेशनों को जोड़ने वाला 14.13 किलोमीटर रोपवे नेटवर्क तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शहरी रोपवे परियोजना दुनिया में अपनी तरह की दूसरी और भारत में पहली होगी। इससे शिमला शहर में वाहनों की भीड़-भाड़ कम करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि रोप-वे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में पर्याप्त प्रगति की है। इसका ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है तथा यातायात सर्वेक्षण 12 अप्रैल, 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रक्षा गया है। उन्होंने कहा कि  जियो-टेक परीक्षण और ईएसआईए अध्ययन प्रक्रिया अभी जारी है, जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का कार्य 30 जून, 2023 तक पूरा होने की संभावना है।


उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने न्यू डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्तपोषित जल शक्ति विभाग की चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की।


बैठक में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (आरटीडीसी) संजय गुप्ता, प्रधान सचिव (परिवहन) आर.डी. नज़ीम, निदेशक (आरटीडीसी) अजय शर्मा व मुख्य महाप्रबंधक रोहित ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित थे। https://www.tatkalsamachar.com/weekly-horoscope-planetary-combination/

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

9 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

9 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

13 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

13 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

3 days ago