Shimla: मुख्यमंत्री सहित सभी काँग्रेस विधायक पहुंचे भारत जोड़ो यात्रा पर  राजस्थान !

हिमाचल प्रदेश मे नई सरकार के गठन के बाद आज सभी विधायक भारत जोड़ो यात्रा मे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गाँधी के साथ जुड़े ! आज सुबह प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का हाथ थाम कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी विधायकों ने कदमताल की ! https://www.tatkalsamachar.com/hp-shimla-acc-company/ सुबह पूरे जोश मे हिमाचल कांग्रेस की सरकार राहुल गाँधी के साथ खड़ी नज़र आई और कदम से कदम मिलाकर इस भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का सन्देश दिया ! हिमाचल के नेता करीब दो घंटो तक यात्रा मे रहे, वही इसको लेकर मुख्यमंत्री (CM) ठाकुर सुखविंदर ने कहा की हिमाचल मे सरकार बनाना पार्टी के लिए उपलब्धि है !


उन्होंने कहा हिमाचल हिमालय का ताज है और ताज अब कांग्रेस के पास है. उन्होंने कहा यही से अब कांग्रेस (Congress) की नई शुरुआत पूरे देश मे होने जा रही है ! उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने जो विश्वास दिखाया है पूरी पार्टी साथ मिलकर खरा उतरेगी ! इस मोके पर प्रभारी राजीव शुक्ला भी यात्रा का हिस्सा बने. वही राहुल गाँधी ने भी हिमाचल के नेताओं का सत्कार किया और प्रतिभा,  सुकखू  और मुकेश का विजय हाथ उठाया !


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. शुक्रवार को यात्रा के 100 दिन पूरे हो रहे हैं ! यात्रा में शामिल होने के लिए वीरवार शाम को सभी विधायक एक साथ वोल्वो बस में राजस्थान के अलवर के लिए रवाना हुए थे, आज विधायक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भाग ले रहे हैं !

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

7 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

7 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

7 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago