Shimla : शिमला, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा हिमाचल प्रदेश में अपनी ताकत पर सरकार बनाएगी

उन्होंने कहा कि भाजपा यह दावा कर रही है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से हुए है और यह विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार नहीं चलती उनको पूरा भी करती है, इसलिए भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा ने प्रदेश में रिवाज बदलने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ा है और यह संकल्प पूर्ण होगा।

भाजपा हिमाचल प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी।

हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच अच्छा तालमेल रहा जिसके कारण भाजपा के कार्यकर्ताओ में अद्भुत जोश देखने को मिला।

हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जनसभाओं का आयोजन किया https://www.tatkalsamachar.com/shimla-senior-journalist-educator/ जिसमे अच्छी संख्या और बड़ा जोश देखने को मिली । भाजपा ने घर-घर जाकर भी प्रचार किया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

खन्ना ने कहा की पुरानी पेंशन के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने जनता को भटकाने का प्रयास किया , पर हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारी जानते हैं कि कौन सी पार्टी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करती है। कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी पुरानी पेंशन की घोषणा की पर अभी तक उसपर कुछ नहीं हुआ।

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया जो कि भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

हिमाचल प्रदेश चुनावों में इतिहास रचने जा रहा है और हिमाचल प्रदेश में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी, इससे पहले उत्तर प्रदेश, गोवा , मणिपुर और उत्तराखंड में भी भाजपा ने इतिहास रचा है।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

4 hours ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

5 hours ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

5 hours ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

5 hours ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 day ago