शिमला : उमंग ने बल्देयां- मोहनपुर मार्ग पर देवदार के 200 पौधे लगाए.

 मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के आह्वान को देखते हुए उमंग फाउंडेशन ने आज वन महोत्सव मनाया और स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बल्देयां- मोहनपुर मार्ग पर देवदार के 200 पौधे लगाए। इस अवसर पर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।वन महोत्सव के संयोजक एवं उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति काफी उत्साह है।

वन महोत्सव के लिए वन विभाग पौधे देता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक दुर्गादास ने की। युवाओं को संबोधित करते हुए दुर्गादास ने कहा की हर मौके पर पेड़ लगाने की आदत डालनी चाहिए। इसके अलावा पौधों को पशुओं एवं सूखने से बचाकर भावी पीढ़ी को सौंपना भी हमारा दायित्व है।

 विनोद योगाचार्य ने कहा कि उमंग फाउंडेशन पिछले वर्षों में भी वन महोत्सव आयोजित कर पेड़ लगाती रही है और उन्हें ग्रामीणों की सहायता से पशुओं से भी बचाया जाता है। उनका कहना था कि भविष्य में भी संस्था अपने अन्य जनहित के कामों के साथ वृक्षारोपण भी प्राथमिकता से करेगी।वृक्षारोपण कार्यक्रम में मनोज ठाकुर, मोहित शर्मा गोपाल दास, चेतन ठाकुर, अभिषेक भागड़ा, टेक राम शर्मा, अजय शर्मा, नवीन शर्मा, रमेश, तारा चंद, सोहन लाल, ईश्वर शर्मा ने सहयोग किया। 

Recent Posts

Mandi News:सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…

4 hours ago

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…

4 hours ago

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

5 hours ago

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

5 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

13 hours ago