SBI के 42 करोड़ ग्राहकों को झटका! बैंक ने FD पर घटाई ब्याज दरें, यहां चेक करें नए रेट्स

नई दिल्ली. सरकारी बैंक State Bank of India में अगर आपने एफडी (Fixed Deposit) कराई है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि बैंक ने एफडी की दरों में बदलाव किया है. इससे लाखों ग्राहकों को नुकसान होगा. लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक, एसबीआई द्वारा जारी की गई एफडी दरें 10 जनवरी से प्रभावी होंगी. बैंक ने 1 साल से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाले लॉन्ग टर्म डिपॉजिट्स पर FD की दरों में 15 बीपीएस की कटौती की है. 7 दिनों से 1 वर्ष तक mature होने वाली FD पर बैंक ने कोई बदलाव नहीं किया है.

SBI एफडी की नई ब्याज दरों के बारे में जानिए….

(1) 7 से 45 दिन की FD- एसबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब 7 से 45 दिन के लिए एफडी की नई ब्याज दरें 4.5 फीसदी है.

(2) 46 दिन से 179 दिन की FD- अब 46 से 179 दिनों की एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा.

(3) 180 दिन से 210 दिन की FD- बैंक 180 दिनों से 210 दिनों की एफडी पर पहले 6 फीसदी का ब्याज देता था. 10 सितंबर से यह ब्याज दर 0.58 फीसदी पर आ गई थी.

(4) 211 दिन से 1 साल तक की FD- एसबीआई ने 211 दिन से 1 साल की एफडी पर ब्याज दरें 10 सितंबर को 0.20 फीसदी तक घटाईं गई थी. इस एफदी पर अभी 5.80 फीसदी के फिसब से ब्याज मिलेगा.(5) 1 साल से 2 साल तक की FD- एसबीआई अब 1-2 साल की एफडी पर 6.10 फीसदी ब्याज मिलेगा.

(6) 2 साल से 3 साल तक की FD- एसबीआई अब 2-3 साल की FD पर 6.10 फीसदी ब्याज मिलेगा.

(7) 3 साल से 5 साल तक की FD- इस एफडी पर SBI 6.10 फीसदी ब्याज मिलेगा.

(8) 5 से 10 साल तक की FD- इस एफडी पर SBI 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा था. वो अब 6.10 फीस दी कर दी गई है.

सीनियर सिटीजन के लिए नई ब्याज दरें

>> 7 से 45 दिन की एफडी- एसबीआई 7 से 45 दिन के लिए एफडी पर 5 फीसदी ब्याज देगा.

>> 46 दिन से 179 दिन – एसबीआई 46 से 179 दिनों के लिए एफडी पर 6 फीसदी ब्याज देगा.

>> 180 दिन से 210 दिन – 180 दिन से 210 दिनों के लिए एफडी पर 6.30 फीसदी ब्याज देगा.

>> 211 दिन से 1 साल तक के लिए – एसबीआई इस दौरान एफडी पर 6.30 फीसदी ब्याज देगा.

>> 1 साल से 2 साल तक – इस एफडी पर 6.60 फीसदी का ब्याज मिलेगा.

>> 2 साल से 3 साल तक – 2 से 3 साल के लिए एफडी पर 6.60 फीसदी ब्याज देगा.

>> 3 साल से 5 साल तक – 3 से 5 साल के लिए एफडी पर SBI 6.60 फीसदी ब्याज देगा.

>> 5 साल से 10 साल तक – 5 से 10 साल के लिए एफडी पर SBI 6.60 फीसदी ब्याज मिलेगा.

Recent Posts

Hamirpur News:साल में दो बार जरूर करवाएं पशुओं का टीकाकरण

पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता…

48 minutes ago

Himachal News: सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र…

1 hour ago

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

19 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

23 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

1 day ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

1 day ago