मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का 72 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। शुक्रवार को रात करीब 1:52 पर कार्डिएक अरेस्ट के चलते उनका निधन हुआ।

सरोज खान पिछले करीब 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं, उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। साथ ही उन्हें डायबिटीज और सेहत संबंधी अन्य कई परेशानी थी। अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के बाद उनका कोरोना वायरस का भी टेस्ट हुआ था लेकिन उनकी ये रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सरोज खान का अंतिम संस्कार आज होगा। एएनआई के मुताबिक आज मुंबई में मलाड के मलवानी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *