DC Bilaspur Sh Rohit Jamwal
बिलासपुर 21 अक्तूबर: वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रोहित जम्वाल ने आज उपायुक्त बिलासपुर का कार्यभार सम्भाल लिया। डीसी बिलासपुर के पद पर तैनाती होने से पहले रोहित जम्वाल शहरी विकास एवं नगर नियोजन विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्होंने निदेशक हैल्थ सैफ्टी रेगुलेशन, राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, कार्यकारी निदेशक विद्युत बोर्ड, निदेशक सर्तकता, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के पदों पर भी कार्य कर चुके है।
उन्होंने बतौर उपायुक्त अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का प्रभावी कार्यन्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए सभी विभागों में आपसी तालमेल स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय वैश्विक महामारी कोविड-19 का कठिन दौर चल रहा है ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य एवं कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिला में विकास कार्यों को भी गति प्रदान करने के हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।
आज शिमला में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा…
जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…
डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…