बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस ने शासन को ज्ञापन भेजा

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि 2014 में गैस सिलेंडर 434 रुपए का मिलता था जो आज 1052 रुपये का मिल रहा है।उन्होंने कहा कि उस समय पेट्रोल 71,45 रुपये लीटर मिलता था जो आज 98,90 रुपए और डीजल 83,23 रुपए मिल रहा है।

इसी तरह आज खाने का तेल,दाल 200 रुपए मिल रहे है।चंदेल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में दिनों दिन कानून व्यवस्था विगड़ती जा रही है।

सरकार का इसपर कोई अंकुश नही है।महिलाओं के प्रति अत्यचार बलात्कार जैसी घटनाओं ने इस प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।चंदेल ने सरकार की कार्यप्रणाली को आड़े हाथ  लेते हुए कहा कि सरकार का बढ़ती महंगाई पर कोई नियंत्रण नही रह गया है।

उन्होंने कहा कि डिपुओं से मिलने वाला सस्ता राशन योजना भी दम तोड़ रही है।उन्होंने कहा कि बाजार और डिपो में मिलने वाला राशन कि कीमते लगभग बराबर है।

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा एलपीजी सिलेंडर के मूल्यों में बढ़ोतरी होने से गृहणियों को घर चलना मुश्किल होता जा रहा है।

जैनब चंदेल ने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि जब कांग्रेस शाशनकाल में इनके मूल्यों ने 5 से 7 रुपए की मामूली बृद्धि होती थी तो यही नेता बड़े बड़े ढोल पीट कर लोगों के बीच मगरमच्छी आंसू बहाते थे,आज इन्हें यह महंगाई नजर नही आ रही है।

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago