उपायुक्त किन्नौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हेमराज बैरवा ने आज बताया कि जिला किन्नौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के दूसरे दिन जिला परिषद के लिए 18 नामांकन, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 58, प्रधान पद के लिए 110, उप-प्रधान पद के लिए 114 नामांकन व वार्ड मेम्बर के लिए 274 नामांकन प्राप्त हुए हैं ।
उन्होंने बताया कि विकास खण्ड पूह में प्रधान पद के लिए 26 नामांकन, उप-प्रधान के लिए 32 नामांकन, पंचायत वार्ड मेम्बर के लिए 69 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पूह के लिए आज 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
उन्होंने बताया कि निचार विकास खण्ड के तहत प्रधान पद के लिए 44 नामांकन, उप-प्रधान के लिए 38 नामांकन व वार्ड मेम्बर के लिए 117 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि निचार पंचायत समिति सदस्य के लिए 25 नामांकन पत्र दाखिल किए गए
उन्होंने बताया कि कल्पा विकास खण्ड के तहत प्रधान पद के लिए 40 नामांकन, उप-प्रधान के लिए 44 नामांकन व वार्ड मेम्बर के लिए 88 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि कल्पा पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…
वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…
मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…