Categories: India

राम मंदिर शिलान्यास पर तकरार

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की शुरुआत 5 अगस्त को होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नींव में ईंट रखकर मंदिर निर्माण का शुभारंभ करेंगे। लेकिन, ईंट रखने का जो मुहूर्त चुना गया है, उस पर धर्माचार्यों में तकरार शुरू हो गई है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि भूमि पूजन का समय अशुभ है। भाद्रपद में किया गया कोई भी शुभारंभ विनाशकारी होता है। 

हालांकि, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्ताराधिकारी महंत कमल नयन दास ने इस आशंका को खारिज कर दिया है। महंत कमल नयन ने कहा कि मंदिर का शिलान्यास तो 1989 में कामेश्वर चौपाल ने कर दिया है। अब प्रधानमंत्री को केवल आधारशिला रखकर निर्माण का शुभारंभ करना है। संत भी यही चाहते हैं।

मंदिर जनता के पैसे से बन रहा, जनता से राय लें- शंकराचार्य

शंकराचार्य ने कहा- हम राम भक्त हैं। मंदिर कोई भी बनाए, हमें खुशी होगी। मंदिर निर्माण के लिए शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त होना चाहिए। अगर मंदिर जनता के पैसे से बनना है तो जनता से राय लेनी चाहिए। मंदिर निर्माण के लिए शताब्दियों से आंदोलन चला आ रहा है। मैं खुद कई बार जेल गया। शिलान्यास के लिए अशुभ समय क्यों चुना गया, यह समझ से परे है।

xsh_814e891

Recent Posts

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

1 day ago

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

1 week ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago