Lord Ram Ayodhya : भगवान राम अपने बाल रूप में अयोध्या में विराजते ही सदियों की प्रतीक्षा पूरी हुई : जय राम ठाकुर

    0
    8
    Lord-Ram-sat-Ayodhya-tatkal-samachar
    The wait of centuries was completed as soon as Lord Ram sat in Ayodhya in his child form: Jai Ram Thakur

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भगवान राम का अपनी जन्मस्थली अयोध्या में बाल रूप में विराजमान होते ही भारत के सैकड़ों करोड़ लोगों के सदियों की प्रतीक्षा पूर्ण हुई। भगवान राम के मंदिर के लिए सैकड़ों साल का संघर्ष चला। जिसमें अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। तब जाकर यह शुभ अवसर आया है। उन्होंने इस महायज्ञ में योगदान देने वाले सभी बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके इस योगदान के कारण ही हम यह दिन देख पाए हैं कि भगवान राघव की मोहक मूर्ति उनके जन्मस्थान पर प्राण प्रतिष्ठित हो पाई है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, राम जनभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समेत हज़ारों संतों, कर्मयोगियों और गणमान्यों की गरिमामय उपस्थिति में इस प्राण प्रतिष्ठा का पूरा विश्व साक्षी बना। नेता प्रतिपक्ष राम बाज़ार के राम मंदिर से सैकड़ों लोगों के साथ इस प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। 

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस शुभ अवसर का साक्षी बनना हर किसी के लिये गर्व और पुण्य का अवसर हैं लेकिन भारत की राजनैतिक पार्टियों ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया। इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता है। बीजेपी का विरोध करते करते भारत की राजनैतिक पार्टियाँ भगवान राम का विरोध करने पर उतर आई हैं। उन्होंने कहा हमार्व देश के लोग जवाब देना जानते हैं और https://www.tatkalsamachar.com/ram-mandir-cm-thakur-sukhwinder-singh-sukhu/ भगवान राम का विरोध करने वाले लोगों को देश के लोग जवाब देते रहेंगे। 

    जयराम ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में सिर्फ़ भगवान राम की जन्मस्थली पर दिव्य और भव्य मंदिर ही नहीं बना है बल्कि अयोध्या नगरी का भी चहुमुखी विकास हुआ है। आज अयोध्या विश्व में मानचित्र पर एक वैश्विक शहर के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल नेतृत्व में अयोध्या में विश्वस्तर की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। जिससे देश-विदेश से आने वाले हर राम भक्त को किस प्रकार की असुविधा न होने पाए। आज़ाद भारत रामराज की अवधारणा देने वाली अयोध्या प्रकार उपेक्षित रही लेकिन डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। 

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह मानवता के इतिहास के सबसे सुखद क्षणों में से एक हैं। इसके लिए समस्त विश्व समुदाय को बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का यह उल्लास समस्त मानवजाति को कल्याण के मार्ग पर ले जाएगा। उन्होंने भगवान राम से समस्त मानवजाति के कल्याण की प्रार्थना की।

    नेता प्रतिपक्ष ने संस्कार भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कारसेवकों को किया सम्मानित

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर गेयटी थियेटर में संस्कार भारती द्वारा आयोजित कार सेवक सम्मान समारोह में शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के लिये की गई कार सेवा में शामिल कारसेवकों को सम्मानित किया। इस दौरान कार सेवकों की शौर्य गाथाएँ भी वहाँ उपस्थित लोगों को सुनाई गई। उन्होंने कहा की राम मंदिर आंदोलन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोग शामिल हुए। जिनके संघर्षों के कारण आज यह शुभ दिन आया है।

    इस महायज्ञ में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी हुतात्माओं को नमन करते हुए उन्होंने सभी का आभार जताया और शुभकामनाएं भी दी। https://www.youtube.com/channel/UCwBI_olOJUSK8kcrjeriXcw इस कार्यक्रम में सुरेश भारद्वाज, रोहिताश, आशुतोष अग्रवाल,सुरेश शर्मा, श्रीमती शुभ महाजन ,प्रोफ़ेसर ज्योति प्रकाश,बिहारी शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, नरेश शर्मा, रमेश ठाकुर, अजय शर्मा जंगी, राजीव सूद, बाल कृष्ण ठाकुर, लक्षी राम, गोविंद राम, दिनेश शर्मा जी, सीता राम को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफ़ेसर नंदलाल और मंच संचालन प्रोफ़ेसर नितिन व्यास ने किया। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने रिज मैदान पर प्रसाद वितरण किया।

    Share this News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here