Treding News

Bilaspur News:मंत्री राजेश धर्माणी ने पैतृक गांव बल्ली में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली

नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं स्थित पैतृक गांव बल्ली के मां संतोषी माता एवं शिव मंदिर परिसर में सैकड़ों ग्रामीणों के साथ होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया। इस दौरान गांव डाहड, जमन, दबयाणी, टिक्कर, दाडा, चुवाड़ीं, दकड़ीं, गलयाणा, विडगं सहित आसपास के अनेक गांवों से आए लोगों ने इस उत्सव में भाग लिया।


मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान मां संतोषी और भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।


इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि होली देश का एक ऐसा पावन पर्व है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में होली अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों से मनाई जाती है। लेकिन पर्व का एक ही मूल उद्देश्य है कि सब लोग मिल-जुलकर रहें और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा एकता का संचार हो।
उन्होंने कहा कि होली हमें आपसी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देती है। यह त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करता है और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है।


राजेश धर्माणी ने समस्त जिला एवं प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Vivek Sood

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

7 hours ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

7 hours ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

8 hours ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

8 hours ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 day ago