President’s residence : पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास

शिमला के मशोबरा के समीप स्थित 173 वर्ष पुराना राष्ट्रपति निवास 23 अप्रैल, 2023 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अप्रैल माह में शिमला प्रवास पर आ रही हैं और इस दौरान वह अधिकारिक रूप सेे इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी।


यह जानकारी राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव, डॉ. राकेश गुप्ता ने आज मशोबरा में इस संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक निर्धारित प्रवेश शुल्क पर यहां भ्रमण कर सकेंगे। भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। राष्ट्रपति निवास सोमवार, राजपत्रित अवकाश एवं राष्ट्रपति के आगमन के दौरान

आम जनता के लिए बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 30 जून, 2023 तक प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए यह ऐतिहासिक भवन, राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी विभिन्न स्मृतियां, डाइनिंग हॉल और अन्य कलाकृतियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहती हैं। इसके अतिरिक्त हरियाली से भरपूर यहां के बागीचे, ट्यूलिप और अन्य सजावटी फूल इसकी सुन्दरता में और अधिक वृद्धि करते हैं।


राष्ट्रपति निवास स्थित नेचर ट्रेल एवं बागीचों को भी पर्यटकों और आगन्तुकों के लिए खुला रखा जाएगा। राष्ट्रपति निवास के भ्रमण के लिए आम लोग 15 अप्रैल, 2023 से राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।  


उन्होंने कहा कि इससे पहले राष्ट्रपति निवास नई दिल्ली और हैदराबाद को भी आम लोगों के लिए खोला जा चुका है और वहां भारी संख्या में लोग परिसर में भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। इसी के दृष्टिगत अब मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास को भी आम लोगों के लिए खुला रखा जाएगा।
राष्ट्रपति निवास में पर्यटकों की सुविधा के लिए क्लॉक रूम, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैम्प, कैफे, स्मारिका कक्ष, विश्राम स्थल, गाइड सहित प्राथमिक उपचार सुविधा भी प्रदान की जाएगी।


बैठक में राष्ट्रपति सचिवालय की उप सचिव स्वाति शाही, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, https://www.tatkalsamachar.com/punjab-cheif-minister/ सामान्य प्रशासन विभाग शिमला के संयुक्त सचिव प्रवीण टाक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

5 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

5 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

8 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

9 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago