प्रधानमंत्री आज करेंगे बैंक-एनबीएफसी प्रमुखों के साथ बैठक, भविष्य के विजन पर होगा मंथन

सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी इस मंथन के दौरान मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री बैंकों और एनबीएफसी प्रमुखों के साथ भविष्य के लिए विजन एवं रूपरेखा (रोडमैप) पर चर्चाएं और विचार-विमर्श करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यानी आज बड़े बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में वह कोरोना वायरस संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे.

क्या है एजेंडा

सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी इस मंथन के दौरान मौजूद रहेंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री बैंकों और एनबीएफसी प्रमुखों के साथ भविष्य के लिए विजन एवं रूपरेखा (रोडमैप) पर चर्चाएं और विचार-विमर्श करेंगे. बयान में कहा गया है, ‘इस विचार-मंथन सत्र के एजेंडे में शामिल विषयों में कर्ज उत्पाद एवं डिलीवरी के लिए प्रभावकारी मॉडल, टेक्नोलॉजी के जरिए वित्तीय सशक्तिकरण और वित्तीय सेक्‍टर के स्‍थायित्‍व एवं निरंतरता के लिए विवेकपूर्ण तौर-तरीके शामिल हैं.

बैंकिंग सेक्टर की महत्वपूर्ण है भूमिका

बयान में कहा गया है कि बैंकिंग सेक्‍टर बुनियादी ढांचे, कृषि, एमएसएमई (सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम) सहित स्थानीय विनिर्माण के वित्तपोषण के जरिए देश के आर्थिक विकास में योगदान देने में अहम भूमिका निभाता है. इसी यह प्रौद्योगिकी के जरिए वित्तीय सशक्तिकरण में बड़ी भूमिका निभा सकता है.

कॉरपोरेट दिग्गजों ने की थी शिकायत

गौरतलब है कि कोरोना संकट की वजह से एक तरफ बैंकिंग सेक्टर पर अर्थव्यवस्था को संभालने की भारी जिम्मेदारी है तो दूसरी तरफ, कर्ज डिफाल्ट और ईएमआई मोरेटोरियम की वजह से उनकी हालत खराब है. इसके बावजूद कॉरपोरेट जगत बैंकों की भूमिका से खुश नहीं है.

हाल में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के साथ चर्चा में कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों ने बैंकों की इस बात को लेकर शिकायत की है कि वे अपना खजाना खोलने में हिचक दिखा रहे हैं और पर्याप्त कर्ज नहीं देना चाह रहे.

कॉरपोरेट जगत की एक स्वर में यह मांग है ​कि बैंकों को अपना खजाना और खोलना होगा. कई कॉरपोरेट हाउस का यह मानना है कि सरकार की सहमति के बावजूद बैंक अपने खजाने को खोलने में कंजूसी दिखा रहे हैं, जिसकी वजह से कॉरपोरेट जगत के हाथ बंधे हुए हैं.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago