Categories: Blog

नीतीश कुमार 15 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद फिर अगली पारी के लिए तैयार

नीतीश कुमार ने पूर्णिया में एक चुनावी रैली में कहा था, “आज चुनाव प्रचार का आख़िरी दिन है, परसों चुनाव है और ये मेरा आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला…”

5 नवंबर को जब उन्होंने मंच से ये बात कही तो कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें अब अपना राजनीतिक अंत दिखने लगा है, वहीं कुछ लोगों का कहना था कि नीतीश ने यह इमोशनल कार्ड खेला है ताकि लोग उन्हें एक और बार, अंतिम बार मानकर वोट दे दें.

यह इससे भी समझ में आता है कि जनता दल यूनाइटेड ने ये साफ़ किया है कि ये नीतीश कुमार का आख़िरी चुनाव नहीं होगा लेकिन राजनीति के माहिर खिलाड़ी नीतीश कुमार ये बखूबी जानते हैं कि उन्हें कब, कितना और क्या बोलना है.

नीतीश कुमार की राजनीति को बेहद क़रीब से समझने वाले पटना के एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के प्रोफ़सर डीएम दिवाकर कहते हैं, “नीतीश कुमार कोई हल्की समझ वाले नेता नहीं हैं. वो जो शब्द बोलते हैं बेहद सोच-समझकर बोलते हैं लेकिन इस चुनाव में उन्होंने ऐसा बहुत कुछ बोला है जिस पर यक़ीन नहीं किया जा सकता कि ये सब नीतीश कुमार ने कहा है.”

उनके आख़िरी चुनाव के बयान पर वह कहते हैं, “देखिए पार्टी का जो इंटरनल सर्वे होता है उसमें पहले ही उन्हें ये ख़बर दे दी गई है कि हवा उनके पक्ष में नहीं है और वो जो कुछ लोगों से मिलकर देख रहे हैं उससे भी उन्हें समझ आ रहा है कि एंटी-इंकंबेंसी है. उन्होंने इस बयान के ज़रिए एक स्पेस बना दिया ताकि अगर उन्हें कोई क़दम उठाना पड़े तो वो लोगों को एक हिंट पहले ही दे दें.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

22 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago