कुल्लू :राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उप-चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

कुल्लू के देव सदन में आज आयोजित की गई मंडी भाजपा संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से दो विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए होेने जा रहे उप-चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से उजागर करना चाहिए ताकि भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। पार्टी पदाधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे नए जोश के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और उन्हें अपने नेतृत्व की आकांक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।

श्री नड्डा ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से अस्पतालों का दौरा करने और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश से हैं। इस प्रकार यह प्रदेश के लोगों पर एक बड़ी जिम्मेवारी है कि वे उस राजनीतिक दल को अपना भरपूर सहयोग दें जिसकी अध्यक्षता यहां के धरती पुत्र कर रहे हैं।

सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत किया। उन्होंने राज्य में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए भाजपा द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकरी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौ जिला परिषदों, 67 पंचायत समितियों, चार में से दो नगर निगमों और कुल 29 नगर पंचायतों में से 18 पर विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड महामारी के दौरान जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की है।

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा, राज्य भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन, विधायक सुरेंद्र शौरी, किशोरी लाल, हीरा लाल, राकेश जमवाल, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर एवं इंद्र सिह गांधी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, संगठन सचिव पवन राणा, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल सहित क्षेत्र के अन्य स्थानीय नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago