Categories: Blog

नाहन : पॉवटा साहिब में 18 व 19 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव,

 पॉवटा साहिब में 18 व 19 अक्तूबर को राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन ने मेले के आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। इस वर्ष यमुना शरद महोत्सव साकेतिक रुप में नहीं ब्लकि पूरे हर्षाेल्लास व रीति रिवाज के साथ आयोजित किया जाएगा ।


इस बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया ।


उन्होंने बताया कि इस वर्ष यमुना शरद महोत्सव  कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जाएगा उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

बैठक में बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, डीएसपी वीर बहादुर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Recent Posts

Mandi News:सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…

7 hours ago

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…

8 hours ago

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

8 hours ago

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

9 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

16 hours ago