नाहन : डॉ परमार को सच्ची श्रद्धांजलि यही कि हम उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ें – डीसी.

हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की 115वीं जयंती के अवसर पर आज नाहन के मालरोड़ स्थित डॉ परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि  अर्पित की गई। डॉ यशवंत सिह परमार जयंती आयोजन समिति और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

श्रद्धा सुमन भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक खुशहाल चन्द शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुन्डीर, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा, जिला राजस्व अधिकारी नारायण चौहान, उपाध्यक्ष नाहन नगर परिषद अविनाश गुप्ता सहित पार्षदगण व अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि हिमाचल कभी भी  डॉ  परमार के योगदान को भुला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि डा. परमार ने हिमाचल में विकास की जो नींव रखी है उसी पर चल कर हम आज आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डा. परमार के लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाए गए मार्ग पर ईमानदारी के साथ आगे बढ़ें।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

6 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

2 weeks ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago