Mandi News : नुक्कड़ नाटक से मतदान के लिए किया प्रेरित

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बुधवार को सेंट फ्रांसिस जेवियर विद्यालय मंडी के विद्यार्थियों ने चौहाटा बाजार मंडी में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया और मतदान के महत्व के बारे में बताया। नाटक के माध्यम से वोट को बिना किसी प्रलोभन अपने देश के हित में मतदान कर सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर प्रदर्शित किया गए।


सहायक नोडल अधिकारी स्वीप अशोक ठाकुर और विजय गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने के उद्देश्य से पूरा जिला में मतदान जागरुकता अभियान चलाए जा रहा  है। जिसके अंतर्गत विभित्र तरह के आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में जिन पोलिंग बूथों पर मतदान प्रतिशत कम रहा है, उन पर विशेष फोकस कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


इस अवसर पर सेंट फ्रांसिस जेवियर विद्यालय की  प्रिंसिपल एकता तथा प्राध्यापक संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। नाटक में अनुभव, मलिक्षा, ईरूचिया, आदित्य कश्यप, यूनिक, सृष्टि, दिव्या तथा अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

1 day ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

2 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

2 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

2 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

4 days ago