Mandi : उपायुक्त ने की मतदाता जागरूकता मोबाईल वैन रवाना मजबूत लोकतंत्र के लिए करें मतदानः जतिन लाल

मंडी 06 नवम्बर ।  अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस अवसर पर उन्होंने  बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी उद्देश्य से आज मतदाता मोबाईल वैन को भी रवाना किया जो मंडी, बल्ह, सुन्दरनगर, नाचन, करसोग, दं्ग, जोगिन्द्रनगर, धर्मपुर तथा सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों व गांवों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगी ।


अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकारी का प्रयोग करने का आहवान किया । https://www.tatkalsamachar.com/kangra-nagrota-hanuman-temple/ उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में हर एक वोट की अपनी ताकत होती है, जिसमें हम सभी को बढ़चढ़ भाग लेना चाहिए तथा अपने समाज के हर तबके को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ।


उन्होंने बताया कि मोबाईल वैन द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा जिला में मतदान प्रतिशतता को बेहतर बनाने के प्रयास किए जायेंगे । उन्होंने लोगों से 12 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग जरूर करने की अपील की ताकि लोकतंत्र की गरिमा को बरकरार रखा जा सके ।


इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार विजय कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार पवन राणा व राजेश जोशी सहित विभाग के अन्य  कर्मचारी उपस्थित थे ।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

18 hours ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

18 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

19 hours ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago