Categories: Blog

मंडी : प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत बनाए जा रहे छूटे हुए परिवारों के स्वास्थ्य कार्ड,

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत अभी तक 84115 परिवारों का पंजीकरण किया जा चुका है । उन्होंने बताया कि छूटे हुए लाभार्थियों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाने के लिए आयुष्मान भारत पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत छूटे हुए सभी पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनाए जायेंगे ।

उन्होंने बताया कि लाभार्थी यह कार्ड अपने समीप के लोकमित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में बना सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अपना राशन कार्ड व आधार कार्ड साथ ले जाना होगा । उन्होंने बताया कि लोक मित्र केंद्र द्वारा कार्ड बनाए जाने के लिए प्रति व्यक्ति 30 रूपये का शुल्क लिया जायेगा ।


उन्होंने बताया कि सरकारी सेवानिवृत पेंशनभोगियों और सरकारी कर्मचारियों को उनके जीवनसाथी के साथ आयुष्मान भारत के तहत अपने स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए पात्र नहीं है, लेकिन उनके बच्चे अपना कार्ड जनरेट कर सकते हैं, यदि उनकी आयु 25 साल से अधिक हो ।
उन्हांेने बताया कि अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसाइटी जिला मंडी के जिला स्वास्थ्य समन्वयक विकास कुमार के मोबाईल नम्बर 9816255492 पर सम्पर्क किया जा सकता है । 000

Recent Posts

Mandi News:सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…

4 hours ago

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…

4 hours ago

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

5 hours ago

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

5 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

13 hours ago