Blog

Mandi News :जिला बाल संरक्षण इकाई ने गोहर में लगाया प्रशिक्षण शिविर*मुख्यमंत्री सुख-आश्रय और सुख शिक्षा योजना पर दी विस्तृत जानकारी |

खंड विकास अधिकारी कार्यालय गोहर के समिति कक्ष में आज जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास गोहर खंड के 130 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर. ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना तथा इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना से अनाथ और असहाय बच्चों की तक़दीर और तस्वीर संवर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की गारंटी मिल रही है। विभाग के कर्मचारियों को सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र बच्चा पीछे न छूटे। उन्होंने प्रतिभागियों को मिशन वात्सल्य के विभिन्न घटकों, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना और इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के हर पहलू की विस्तृत जानकारी दी। 

बाल विकास परियोजना अधिकारी बिहारी लाल चौहान ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, देई, पोषण और गोहर खण्ड में चल रही सभी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रतिभागियों से लोगों और बच्चों को इन योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया।https://tatkalsamachar.com/sirmour-news-jai-ram-thakur/ शैलजा अवस्थी ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, स्पॉन्सरशिप योजना, आफ्टर केयर योजना और दत्तक ग्रहण बारे जानकारी दी। विधिक एवं प्रोबेशन ऑफिसर रमा कुमारी ने बाल यौन उत्पीड़न, पॉक्सो अधिनियम तथा यौन कर्मियों व उपेक्षित वर्ग के बच्चों के आधिकारों की सुरक्षा बारे समझाया। 

प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों की शंकाओं का भी समाधान किया गया तथा बच्चों से जुड़ी इन सभी कल्याणकारी योजनाओं पर तैयार प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई। 

Vijay Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago