देश की आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में मंडी शहर तिरंगी रोशनी से जगमगाता दिखेगा। जिला प्रशासन शहर के दो ऐतिहासिक स्थलों की राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से खिली रोशनी से विशेष सजावट करने जा रहा है।


अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का जश्न मनाते हुए मंडी के ऐतिहासिक विक्टोरिया ब्रिज और घंटाघर की खास सजावट की जाएगी। दोनों स्थलों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से खिली रोशनी से सजाया जाएगा। यह सजावट 11 से 18 अगस्त तक रहेगी।


इसे लेकर नगर निगम आयुक्त को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें यह भी कहा गया है कि कि सजावट में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों पूरा पालन सुनिश्चित करवाएं।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *