Late Indira Gandhi : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन।`

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी के पुण्य तिथि तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया और दोनो महान नेताओं को उनको चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इन दोनों महान नेताओं के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश के प्रति उनके योगदान को भी स्मरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी व अग्रणी संगठनों के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इन्दिरा  गांधी ने युवा लड़के-लड़कियों के लिए वानर सेना बनाई, जिसने विरोध प्रदर्शन और झंडा जुलूस के साथ साथ कांगेस के नेताओं की मदद में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में छोटी लेकिन उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी।

31 अक्टूबर 1984 को नई दिल्ली के सफदरगंज रोड स्थित उनके आवास पर सुबह 09%29 बजे गोली मार कर उनकी हत्या की गई। देश की एकता व अषंडता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने के लिए आज समूचा देश उनके इस बलिदान को नमन करता है।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भी है। भारत की आजादी के महानायक महात्मा गांधी के प्रभावशाली विचारों से प्रेरित होकर वल्लभभाई पटेल ने छूआछूत] जातिवाद]  महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए काफी प्रयास किए। इसके साथ ही उन्होंने गांधीवादी विचारधारा को अपनाते हुए भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में हिस्सा लेने का फैसला लिया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान , कांग्रेस महासचिव धीरेंद्र भुसारी, कांग्रेस पार्टी महासचिव रितेश कपरेट, विकास सिंघा, नींशांत ठाकुर, वीरेंद्र सिंह जसवाल , प्रभा वर्मा, वनीता वर्मा, रिपना कलसाइक आदि इस मौजूद पर रहें मौजूद ।

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago