Landslide Prevention : राज्य सरकार ने जुनास घार एवं बूइं गांव में भूस्खलन   रोकथाम  के लिए  स्वीकृत  किए 6 करोड़ 35 लाख

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने  बताया कि उपमंडल 

चुराह के  अंतर्गत जुनास घार एवं संपर्क सड़क से बूइं गांव तक भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम को लेकर आपदा न्यूनीकरण कार्यों के तहत राज्य सरकार द्वारा  एसडीएमएफ के तहत 6 करोड़ 35 लाख रुपयों की कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की है । 

उन्होंने  बताया कि जुनास घार  में भूस्खलन रोकथाम कार्यों के लिए 3 करोड़ 19 लाख जबकि संपर्क सड़क से भूइं गांव तक 3 करोड़ 16 लाख  रुपए की राशि आपदा न्यूनीकरण कार्यों पर व्यय होगी । 

 उपायुक्त अपूर्व देवगन ने  आज  उपमंडल 

चुराह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का प्रवास कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं  संबंधित अधिकारियों को  आवश्यक दिशा- निर्देश भी प्रदान किए । 

उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ विकास खंड  कार्यालय तीसा के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता  करते हुए  https://www.tatkalsamachar.com/shimla-news-pm/ वर्ष 2020- 21 के दौरान   स्वीकृत  आवासों को 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए  कि लाभार्थियों को अंतिम अनुदान  राशि  उपलब्ध करवाने से पहले सभी निर्धारित विभागीय मापदंडों  को पूरा करना सुनिश्चित बनाया 

जाए । 

उपायुक्त ने इस दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन की पुलिस पोस्ट बैरागढ़ और कैंप बटालियन मुख्यालय  तीसा  में पुलिस अधिकारियों और जवानों से संवाद किया। 

उन्होंने पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए बटालियन की कार्यप्रणाली  एवं उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी हासिल की।

पहले उपायुक्त ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला सत्यास का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया । 

पाठशाला में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और मिड डे मील में दिए https://youtu.be/WXT1TmyoHCE जा भोजन  गुणवत्ता जांच भी उन्होंने इस दौरान की। 

एसडीएम जोगिंदर पटियाल, खंड विकास अधिकारी  निशी महाजन, लोक निर्माण, जल शक्ति, विभाग विद्युत बोर्ड  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  भी इस दौरान उपस्थित रहे ।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

2 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

2 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

2 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

2 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

3 days ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

3 days ago