कुल्लू : जल भंडारण योजना के अंतर्गत डीसी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित.

पानी की अत्यधिक कमी वाले स्थानों में किया जाएगा जल भंडारण टैंकों का निर्माणः- आशुतोष गर्ग

जल भंडारण योजना के अंतर्गत जिला में पानी की अत्यधिक कमी वाले आनी तथा निरमंड के क्षेत्रों में उचित स्थलों को चिन्हित कर जल भंडारण टैंकों (आधारभूत ढांचे) का निर्माण किया जाएगा। इस सम्बंध में आज उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में कुल्लू में बैठक आयोजित की गई जिसमें बन विभाग सहित जल शक्ति, ग्रामीण विकास, कृषि तथा बागवानी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

उपायुक्त ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य जिला में ऐसे क्षेत्रो में बड़ी क्षमता के जल भंडारण टैंकों (आधारभूत ढांचे) का निर्माण करना है, जहां पानी की अत्यधिक कमी है। इससे जहां लोगों को सिंचाई के लिए सुविधा मिलेगी तथा भूमि में भी नमी की पर्याप्त मात्रा बनी रहेगी। इसके लिए वन विभाग को मंडल स्तर पर वन मंडलाधिकारी की अध्यक्षता में उपरोक्त सभी सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मंडल स्तर पर कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी विभाग मिलकर खंड स्तर पर कम से कम 4 स्थानों को चिन्हित कर अगस्त माह तक प्राक्कलन इत्यादि तैयार कर लें ताकि सितम्बर माह में इनके निर्माण कार्य को शुरू किया जा सके।

बैठक में पंचबटी योजना के तहत पंचायतों तथा स्थानीय स्तर पर पार्कों को विकसित करने पर भी चर्चा की गई। इससे बच्चों को खेलने तथा आम लोगों तथा  वृद्धजनों को सुबह तथा शाम टहलने की सुविधा मिलेगी। नेचर पार्क की तरह इन पार्कों में औषधीय तथा सजावटी पौधे भी लगाए जाएंगे। स्थानीय स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी जो इसकी देख-रेख करेगी। जिला के आनी तथा निरमंड क्षेत्रों में पानी की अधिक समस्या है, अतः इन क्षेत्रों में जल भंडारण आधारभूत ढांचों के निर्माण को लेकर प्राथमिकता प्रदान करने को कहा गया।

इस अवसर पर डीसीएफ (जीएचएनपी) निशांत मल्होत्रा, डीसीएफ (पार्वती) ऐश्वर्य राज, एसीएफ मनोज, डीएफओ एंजल चैहान, डीएफआ े(वन्य जीव) राकेश कुमार, परियोजना अधिकारी एवं उप निदेशक (डीआरडीए) सुरजीत सिंह ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरूण शर्मा, हरी प्रकाश भारद्वाज, हाईड्रोलाॅजिस्ट गोपाल शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी, एच. एस पाल, एसएमएस (कृषि) पूर्ण चंद, उपमंडलीय मृदा संरक्षण अधिकारी मनोज गौतम, एसएमएस (बागनानी) प्रेम चंद तथा माईनिंग निरीक्षक महेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे । 

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago