कुल्लू : नदी-नालों के समीप जाने से बचें, तेज बहाव से जा सकती है जान-आशुतोष.

बिना इजाजत साहसिक गतिविधियां करने पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला दण्डाधिकारी आशुतोष गर्ग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी करते हुए आम जनमानस को जिला के किसी भी भाग में तेज बहाव वाली नदियों, नालों व खड्डों की ओर रूख न करने की एडवाईजरी जारी की है। हालांकि, आजीविका से जुड़ी साहसिक गतिविधियों के लिए वाकायदा अनुमति प्रदान की गई है, लेकिन बिना अनुमति के इस प्रकार की गतिविधियां करने पर अथवा नदी नालों के तेज बहाव के समीप जाने पर हि.प्र. पुलिस अधिनियम की धारा-115 के तहत आठ दिन तक की कैद अथवा 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

जिला दण्डाधिकारी को पुलिस अधीक्षक से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिला में बाहरी राज्यों से भारी संख्या में आ रहे सैलानी बजौरा से सोंलग नाला, भुंतर से मनीकर्ण तथा बंजार तहसील की तीर्थन नदी के कुछ भागों में फोटो व सैल्फी लेने के लिए नदियों के समीप उतर रहे हैं। इसके अलावा, कुछ होटल व रेस्तरां मालिकों ने भी नदियों के किनारों पर बाहर बैठने के स्थल तथा ओपन एयर कैफे स्थापित किए हैं जो जल स्तर में अक्समात वृद्धि की स्थिति में जान के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में समय-समय पर एडवाईजरी जारी करने के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से नदियों के उच्च बहाव वाले स्थलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। गौर तलब है अनेक ऐसी घटनाएं पूर्व में हो चुकी हैं जब जिला की नदियों में लोग डूबकर अपनी जान गवां चुके हैं।


आदेश में कहा गया है कि बरसात का मौसम आ रहा है और इन दिनों नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ौतरी होने की लगातार संभावना बनी रहती है। ऐसे में नदी के समीप जाने वाले लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। जिला दण्डाधिकारी ने इन मामलों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटने को कहा है।  

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago