कुल्लू : गोविंद ठाकुर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पहंुचे बाढ़ प्रभावित गांव बुरूआ,

शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली के समीप बुरूआ गांव का दौरा किया जहां बीते रोज बादल फटने के कारण भीष्ण बाढ़ आने से गांव में अनेक घरों को क्षति पहुंची है। बाढ़ आने के तुरंत बाद उन्होंने जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के निर्देश दिए। प्रशासन ने फायर ब्रिगेड व जे.सी.बी. तुंरत से गांव में पहुंचाकर राहत कार्यो को अंजाम दिया। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सहायता भी प्रदान की गई।


गोविंद ठाकुर ने प्रभावित परिवार को रजाईयां, कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुएं मौके पर वितरित की। उन्होंने प्रशासन को कहा कि गांव में बाढ़ के कारण आया मलबा जल्द हटाया जाए और पूर्व की तरह की स्थिति को बहाल किया जाए। गोविंद ठाकुर सभी प्रभावित परिवारों से मिले और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा बिना किसी अंदेशे के घटित हो जाती है और अचानक से बड़ा नुकसान हो जाता है।

आपदा के ऐसे समय में सभी को एकजुट होकर नुकसान को कम करने के प्रयास करने चाहिए और आस-पास के लोगों को तुंरत से सहायता के लिए पहुंचना चाहिए।
रजनी ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर, अखिलेष कपूर सहित अनेक लोग मंत्री के साथ उपस्थित रहे।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

17 hours ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

18 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

18 hours ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago