Kullu : प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- भुवनेश्वर गौड

सुशासन दिवस के अवसर पर आज मनाली उप मंडल के तहत ग्राम पंचायत ब्राण मे प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड ने कहा की नव गठित प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गो के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने अधिकारीओ को निर्देश दिए कि लोगो की समस्याओ  का  प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाए। उन्होने ने मनाली विधान सभा के सभी लोगो का उन्हें विधान चुनाव मे जिताने  के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह जनता की आशाओं व उम्मीदो पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा की ब्रान गांव प्रसिद्ध पर्यटन नगरी के साथ लगता गांव है। यहां पर्यटन की आपार संभावना है। उन्होंने अधिकारियो को ब्रान गांव में नेचर पार्क की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। https://www.tatkalsamachar.com/chamba-additional-chief/ उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हर पंचायत मे आयोजित किए जाएंगे।तथा विकास कार्य की हर माह समीक्षा की जायेगी।

उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने कहा की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगो की समस्याओं का उनके घर द्वार पर निपटारा करना है।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति राज्य सरकार के ई पोर्टल पर व केन्द्र सरकार के पोर्टल पर अपनी शिकायत मोबाईल या लोक मित्र केंद्र से ऑनलाइन  दर्ज कर सकते हे। जिससे न केवल समय की बचत सुनिश्चित हुई है। बल्कि धन की बचत भी हुई हे। उन्होंने आज प्राप्त शिकायतों का समय पर निपटारा बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि आज 22 शिकायते प्राप्त हुई हे। जिनमे लोक निर्माण विभाग की 5, जलशक्ति विभाग की 3, विद्युत विभाग की 7,खंड विकास विभाग की 3 राजस्व विभाग से सम्बन्धित 4 शिकायते प्राप्त हुई हे।

 ब्रान पंचायत की प्रधान धनी देवी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

  बी डी सी सदस्य पुष्पा देवी  ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

   इस अवसर पर जिला परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष बीरी सिंह  , डी इस पी मनाली हेम राज वर्मा ,पंच्यायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, व विभिन्न  विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

7 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

7 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

7 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

7 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago