Categories: Blog

धर्मशाला : केसीसीबी ने जोनल अस्पताल को दी आटोमेटिक सेनेटाइजर मशीनें

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी समिति बैंक की ओर से  चेयरमैन डा राजीव भारद्वाज ने जोनल अस्पताल के लिए दस ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीनें तथा 50 लीटर सेनिटाईजर सीएमओ गुरदर्शन तथा चिकित्सा अधीक्षक डा राजेश गुलेरी को भेंट की गई।
     इस अवसर पर केसीसीबी बैंक के चेयरमैन डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति कोविड महामारी के इस दौर में आम जनमानस को जागरूक करने के लिए भी सार्थक कदम उठा रही है तथा बैंक के कर्मचारियों के माध्यम से भी लोगों को कोविड से बचाव का संदेश प्रसारित किया जा रहा है ताकि इस महामारी से समाज को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से बचाव के लिए सरकार को भी बैंक प्रबंधन की ओर से पूरा सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर बैंक निदेशक रणजीत राणा, एमडी विनय कुमार, एजीएम नवनीत शर्मा तथा प्रबंधक योगेश गुप्ता भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago