Kangra : भारतीय मानक ब्यूरो की हिमाचल शाखा द्वारा उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

 भारतीय मानक ब्यूरो की हिमाचल शाखा द्वारा उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सहायक  आयुक्त आईएएस प्रोबेशनर ओम कांत  ठाकुर ने की। कार्यशाला में  जिला  के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में भारतीय मानक ब्यूरो की परवाणु शाखा के वैज्ञानिक डी0 राम चरण दास ने  भारतीय मानक ब्यूरों की प्रमुख गतिविधियों जैसे मानक निर्माण, हालमार्किग, प्रयोगशाला परीक्षण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
उन्होने शिकायतों के निवारण तंत्र, अनिवार्य प्रमाणीकरण और प्रचार के माध्यम से उपभोक्ता के विश्वास को बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे कार्यो पर भी प्रकाश ड़ाला। https://www.tatkalsamachar.com/chamba-gram-panchayat-jasourgarh/ उन्होने कहा कि बी.आई.एस. वस्तुओं के मानकीकरण, अंकन, गुणवत्ता प्रमाणन जैसी गतिविधियों के समाजस्य पूर्ण विकास के लिए कार्य करता है।
उन्होंने सभी विभागों से विभागीय खरीद फरोख्त के दौरान आई.एस.आई. प्रमाणित उत्पादों का ही वरीयता देने तथा खरीदे गए उत्पाद की गुणवत्ता की जांच करने का आग्रह भी किया।
उन्होने कहा कि बाजार से सोना खरीदते समय सभी को हालमार्क निशान के चैक करना चाहिये ताकि सोने की गुणवता व शुद्धता का पता लगाया जा सके और किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सकें।
उन्होने सभी से बी.आई.एस. केयर एप्प को डाउनलोड़ कर अपने उत्पाद की गुणवता  व शुद्धता का परीक्षण करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा ,पीओ.  डीआरडीए सोनू गोयल , उपनिदेशक बागवानी.  राहुल कटोच , डॉ अजय, दिनेश कुमार सहित सभी विभागो के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

7 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

7 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

7 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

7 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago