Kangra : महिला सशक्तिकरण के विमर्श को सार्थक दिशा देने में सबकी सहभागिता जरूरी :  डॉ. निपुण जिंदल

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने देश, समाज और परिवार की प्रगति में स्त्री शक्ति के योगदान को रेखांकित करते हुए महिला सशक्तिकरण के विमर्श को सार्थक दिशा देने में सबकी सहभागिता पर बल दिया है।


वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में रोटरी क्लब धर्मशाला द्वारा बुधवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक उन्नत समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम है। इसलिए महिला सशक्तिकरण के वर्तमान विमर्श की सार्थकता के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।

उपायुक्त ने समाज में प्रेरक कार्य करने वाली महिलाओं को इस अवसर पर सम्मानित कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने रोटरी क्लब की ओर से गंधर्वा राठौड़ (आईएएस), शिल्पी बेक्टा (एचएएस), डॉ. अनुपम कपूर (चिकित्सक), समाज सेवी सारिका कटोच तथा इन्नर व्हील संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।


डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे समाज में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को और मजबूती से आगे बढ़ने का बल मिलता है, साथ ही इस दिशा में कार्य करने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।


उपायुक्त ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले प्रयासों को अनेक गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से बल मिलता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऐसी संस्थाओं में से एक है, जो सदैव प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसी संस्थाओं का सहयोग भविष्य में भी अपेक्षित रहेगा।


इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन वी.एस.परमार ने रोटरी क्लब धर्मशाला के उद्देश्यों, सामाजिक कार्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-saffron-cultivation/

इस अवसर पर रोटरी क्लब धर्मशाला के अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव तेज सिंह, इन्नर व्हील कल्ब की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा सहित कल्ब से सदस्य उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

7 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

7 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

10 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

11 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago