Kangra :  11-12 नवंबर को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन के लिए एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि विधान चुनाव-2022 के दृष्टिगत 11 और 12 नवंबर को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन के प्रकाशन के लिए मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से पूर्व प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य रहेगा। https://www.tatkalsamachar.com/congress-jai-ram-thakur/ उन्होंने बताया कि कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार, कोई अन्य संस्था तथा व्यक्ति एमसीएमसी सेे पूर्व प्रमाणीकरण करवाकर ही मतदान से एक दिन पहले तथा मतदान के दिन प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित करवा सकता है। चुनाव आयोग ने इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण राज्य अथवा जिला एमसीएमसी से कराया जा सकता है।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, विभिन्न संगठनों तथा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से 11 और 12 नवंबर के लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण के लिए ईमेल पर भेज सकते हैं आवेदन पत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कांगड़ा जिले में 11 और 12 नवंबर को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन को लेकर पूर्व प्रमाणीकरण के लिए राजनीतिक दल, उम्मीदवार अथवा उनकी ओर से प्राधिकृत व्यक्ति जिला स्तरीय एमसीएमसी सैल के ईमेल पते एमसीएमसीकांगड़ा2022 एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर आवेदन भेज सकते हैं। आवेदक  निर्धारित प्रपत्र पर विज्ञापन संबंधी जानकारी, स्क्रिप्ट की स्व-हस्ताक्षरित कॉपी भेज कर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण को लेकर किसी प्रकार की जानकारी के लिए डीपीआरओ कार्यालय धर्मशाला के दूरभाष नंबर 01892-222319 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

17 hours ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

18 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

19 hours ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago